पुरानी इटारसी: दो साल से बजबजा रही नालियां, सफाई के नाम पर नगर पालिका कर्मचारियों का ‘कोरा जवाबI
इटारसी। स्वच्छ भारत अभियान के दावों के बीच पुरानी इटारसी के वार्ड नंबर 02, दीवान कॉलोनी से बदहाली की एक बड़ी तस्वीर सामने आई है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि पिछले दो वर्षों से इस क्षेत्र की नालियों की सफाई नहीं हुई है, जिससे पूरी कॉलोनी में गंदगी और दुर्गंध है।
बीमारियों का बढ़ा खतरा
कॉलोनी की नालियां कचरे और कीचड़ से पूरी तरह पट चुकी हैं। पानी की निकासी रुकने के कारण मच्छर पनप रहे हैं, जिससे डेंगू, मलेरिया और अन्य संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा पैदा हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि घरों के सामने जमा गंदा पानी अब उनके स्वास्थ्य के लिए बड़ी चुनौती बन गया है।
कर्मचारियों की मनमानी: “यहाँ सफाई नहीं होगी”
हैरानी की बात यह है कि जब कॉलोनी के रहवासियों ने इस समस्या को लेकर नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों से बात की, तो उन्हें समाधान के बजाय टका सा जवाब मिला। निवासियों के अनुसार, कर्मचारियों ने स्पष्ट रूप से कह दिया कि “यहां की नालियां साफ नहीं होंगी।” प्रशासन के इस अड़ियल रवैये से जनता में भारी आक्रोश है।
मुख्य समस्याएं:
-
निकासी जाम: नालियां चोक होने से गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है।
-
प्रशासनिक अनदेखी: बार-बार शिकायत के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं।
-
स्वास्थ्य जोखिम: छोटे बच्चों और बुजुर्गों में संक्रमण का डर।
स्थानीय निवासियों की मांग है कि मुख्य नगरपालिका अधिकारी (CMO) इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप करें और लापरवाह कर्मचारियों पर कार्रवाई करते हुए कॉलोनी की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करवाएं।

पत्रकार-कुणाल पासवान
मो-7581988260

