नर्मदापुरम। अखिल भारतीय लोधा लोधी लोध महासभा की प्रदेश कार्यसमिति और जिला कार्यसमिति की बैठक भोपाल स्थित वाल्मीकि भवन में प्रदेश अध्यक्ष जालम सिंह पटेल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस दौरान मध्य प्रदेश की नवीन ज़िला अध्यक्षों की पूरक सूची भी जारी की गई। जिसमें अखिल भारतीय लोधी लोधा लोध महासभा नर्मदापुरम के जिला अध्यक्ष पूर्व सरपंच कन्हैयालाल वर्मा को मनाया गया ।
वही प्रदेश कार्यकारणी में प्रदेश प्रचार मंत्री विनोद वर्मा, सुरेश साध तरुण पटेल को बनाया गया है। बैठक में प्रदेश भर से आए समाज के सभी लोगों ने समाज के उत्थान के लिए कई सुझाव दिए। विभिन्न सुझावों पर चर्चा कर आगामी कार्यक्रमों और अन्य सामाजिक कामों पर विस्तार से चर्चा की जाएंगी।
बड़ी संख्या में सुखचिंतको के द्वारा बधाई शुभकामनायें दी जा रही

