नर्मदापुरम :-आज ग्राम पालनपुर में सप्ताहिक हाट बाजार की विधिबध शुरुआत की गई| शासन की मंशानुसार जिले के बड़े गांव में छोटे व्यवसाय सब्जी विक्रेता फल विक्रेताओं की सुविधा हेतु ग्राम ग्राम हाट बाजार शुभारंभ किया जा रहे हैं जिससे ग्राम वासियों को भी बाजार से अच्छी की कीमत में फल सब्जी उपलब्ध हो सके एवं सब्जी विक्रेताओं को अपने व्यापार में सुविधा मिल सके एक स्थान पर बैठकर व्यापार कर सके इसी संख्या में आज ग्राम पालनपुर में हॉट बाजार का शुभारंभ हुआ जिसमें क्षेत्र के समस्त जनप्रतिनिधियों कि उपस्थिति में शुभारंभ कराया गया और सब्जी विक्रेताओं फूल मालाए पहनाकर शुभकामनायें दी
इस अवसर पर विशेष रूप से जनपद पंचायत के सदस्य श्री कमल सिंह यादव, जी (मल्लू भैया )विधायक प्रतिनिधिएवं लोधी लोध लोध के प्रदेश प्रचार मंत्री श्री विनोद वर्मा हासलपुर सरपंच प्रतिनिधि राजेंद्र मीणा भवानी शंकर वर्मा भाजपा ग्रामीण मंडल मंत्री राजेश पाल विजय मीणा पप्पू राजपूत विक्रम वर्मा जी, गुड्डू वर्मा पुरुषोत्तम वर्मा कमलेश वर्मा धनसिह वर्मा जी, आदि ग्रामवासी व बाजार दुकान विक्रेता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे| सभी दुकानदारों का फूल माला से स्वागत किया गया |
Services And Contact
Latest News
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

