नर्मदापुरम/ जिले के वरिष्ठ समाजसेवी एवं खेल प्रेमी विवेक भदोरिया को मध्य प्रदेश टेनिस क्रिकेट एसोसिएशन के अंतर्गत नर्मदापुरम संभाग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति की खबर जैसे ही नर्मदापुरम शहर में पहुँची, उनके साथियों, खेल प्रेमियों और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में लोगों ने सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं और उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
विवेक भदोरिया लंबे समय से सामाजिक गतिविधियों के साथ-साथ खेलों को बढ़ावा देने में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। जिले के सबसे बड़े डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट “फ्रेंड्स कप” का आयोजन भी उनके द्वारा किया जाता है, जो नर्मदापुरम में खेल प्रेमियों के बीच काफी लोकप्रिय है। इसके अलावा वे फ्रेंड्स चैंपियन ट्रॉफी सहित अन्य क्रिकेट प्रतियोगिताओं के आयोजन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं और युवाओं में खेल भावना को प्रोत्साहित करते हैं।
उनकी इस नियुक्ति को नर्मदापुरम संभाग में टेनिस क्रिकेट के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। खेल प्रेमियों का मानना है कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र में टेनिस क्रिकेट को नई दिशा और नई ऊँचाइयाँ मिलेंगी तथा प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए बेहतर अवसर और मंच प्राप्त होगा।
विवेक भदोरिया के अनुभव, नेतृत्व क्षमता और खेल के प्रति समर्पण से निश्चित ही क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मार्ग मिलेगा। उनके मार्गदर्शन में युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरणा मिलने और नए खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
खिलाड़ियों एवं शुभचिंतकों ने ईश्वर से कामना की है कि विवेक भदोरिया इसी तरह समाजसेवा और खेल जगत में निरंतर नई उपलब्धियाँ हासिल करते हुए नर्मदापुरम संभाग और जिले का नाम पूरे प्रदेश में रोशन करें।

