नर्मदा पुरम/शहर के वरिष्ठ पत्रकार प्रफुल्ल तिवारी की माता जी स्व. श्रीमती चमेली तिवारी को पांचवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया। इस मौके पर उनके परिजनों ने नर्मदा घाट पहुंचकर खीर पुरी और हलवा का प्रसाद वितरण किया । श्रीमती तिवारी का 4 अप्रैल 2021 को निधन हो गया था। उनकी पांचवीं पुण्यतिथि पर उनके पुत्र और नाती सीपी तिवारी, एमएस तिवारी, अरुण तिवारी, प्रफुल्ल तिवारी , अतुल्य तिवारी, प्रशांत तिवारी, मृणाल तिवारी और कुणाल तिवारी सहित परिजनों ने उन्हें पुष्प अर्पित कर याद किया। इस दौरान उनके परिजनों ने उनके बताए मार्ग पर चलने और उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का एक बार फिर संकल्प लिया। परिजनों ने कहा कि उनकी यादें और संस्कार हमेशा हमारे साथ रहेंगे।आपका जीवन हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत है।

