शाहपुर। शासकीय महाविद्यालय शाहपुर में राष्ट्रीय वित्तीय शिक्षा केंद्र मुंबई के द्वारा प्राचार्य एमडी वाघमारे के मार्गदर्शन में विवेकानंद केरियर मार्गदर्शन योजना अंतर्गत वित्तीय शिक्षा कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में विद्यार्थियों को राष्ट्रीय वित्तीय शिक्षा केंद्र मुंबई के ट्रेनर जितेंद्र धूंडे ने बचत एवं निवेश, डिजिटल बैंकिग, जन धन योजना, पेंशन योजना, शिकायत एवं निवारण प्रणाली के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। वित्तीय शिक्षण कार्यशाला में प्रोजेक्टर के माध्यम से भी विद्यार्थियों को जानकारी देकर जागरूक किया गया। कार्यशाला में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण प्रो. चंद्रशेखर वाघमारे, डॉ.शीतल चौधरी, डॉ. सुभाष वर्मा उपस्थित रहे एवं कार्यशाला में विशेष सहयोग रहा।

