नर्मदापुरम से प्रवीण गौर की खास रिपोर्ट

निर्मल ग्राम पंचायत सेल में निकाली नशा मुक्ति जन अभियान की रैली
डोलरिया तहसील के अंतर्गत आने वाले निर्मल ग्राम पंचायत सेल में आज नशा मुक्ति अभियान को लेकर रैली निकाली गई जिसमें ग्राम की महिलाएं एवं छोटे-छोटे बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और नशा मुक्त ग्राम बनाने की बात कही एवं नारेबाजी की रैली में उपस्थित थाना प्रभारी उमाशंकर यादव जनपद सदस्य मोहन गुबरेले ग्राम के सरपंच श्री निलेश गौर एवं पंच गण सचिव सह सचिव एवं ग्राम आंगनवाड़ी आशा कार्यकर्ता और ग्राम के वरिष्ठ जन उपस्थित रहे जन अभियान परिषद जिला समन्वयक राजेश सिसोदिया जल जीवन मिशन से राजेश मालवीया प्रस्फुठन समिति शैल एवम सिवनी मालवा जनपद सदस्य शेर सिंह दरबार सभी वरिष्ठ जनों के सहमति और गांव की महिला एवं बालक बालिकाओं द्वारा आज ग्राम में नशा मुक्त ग्राम करने की शपथ ली
