निवाड़ी। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा 23 नवंबर को प्रातः 8 बजे जेरोन के देवना तिगैला से निवाड़ी जिले में प्रवेश करेगी।
यात्रा कार्यक्रम के अनुसार 23 नवंबर को सिमरा में रात्रि विश्राम होगा। 24 नवंबर को नेगुआ में रात्रि विश्राम, 25 नवंबर को ओरछा में रात्रि विश्राम होगा। 26 नवंबर को कंचना घाट, ओरछा में शिवलिंग निर्माण किया जाएगा।
यात्रा का उद्देश्य धर्म के नाम पर भ्रष्टाचार और कथित वोट चोरी के विरुद्ध जनजागरण का संकल्प है। समस्त क्षेत्रवासियों से यात्रा के स्वागत में उपस्थित होने का आग्रह किया गया है।
यह जानकारी पंकज अहिरवार पूर्व लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी 2024, टीकमगढ़ ने दी।

