टीकमगढ़।हाल ही में भारत स्काउट गाइड मध्यप्रदेश का निर्वाचन हुआ। जहां अलग-अलग पदों के लिए वरिष्ठ लोगों ने आवेदन किए। भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत को भारत स्काउट गाइड मध्यप्रदेश का निर्विरोध प्रदेश उपाध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। गौरतलब है कि भाजपा जिलाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रही सरोज राजपूत पहले भी स्काउट गाइड की उपाध्यक्ष रह चुकी है एवं अनेक पदों पर रही है, उनकी व्यावहारिकता, लीडरशिप और कार्यप्रणाली ने आम जनमानस के मन में खासा प्रभाव बनाया। भारत स्काउट गाइड मध्यप्रदेश प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर सरोज राजपूत को मिठाई खिलाकर बधाई दी गई। बधाई देने वालों में जतारा विधायक हरिशंकर खटीक, राजेंद्र तिवारी, मनोज देवलिया,विकास यादव, रविंद्र श्रीवास्तव,प्रतेंद्र सिंधई, स्वप्निल तिवारी, प्रीति शर्मा, अंकित तोमर,हरीश अहिरवार , शिवचरण उटमालिया,आदित्य परमार, संकल्प जैन,पूनम अग्रवाल, मीरा खरे, पुष्पा यादव, संध्या सोनी, विभा श्रीवास्तव,नरेश तिवारी, अनिल बिदुआ ,हनी जैन सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ लोगों ने बधाई दी।

