आज निर्मल ग्राम पंचायत सेल दलहन मिशन योजना अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण का किया आयोजन
नर्मदापुरम से प्रवीण गौर की खास खबर//डोलरिया की तहसील के अंतर्गत आने वाले निर्मल ग्राम पंचायत सेल में आज दलहन मिशन योजना अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम किया गया इसमें विकासखंड नर्मदा पुरम से वरिष्ठ अधिकारी उद्यान विस्तार अधिकारी सुश्री विजयलक्ष्मी मैडम कृषि वैज्ञानिक पावर खेड़ा महाविद्यालय से श्री दीपक खंडे जी एवं डोलरिया तहसील के ग्राम सेवक पंकज दुबे कमलेश मेहरा एवं ग्राम के सरपंच नीलेश गौर और सभी कृषकगण एवं क्षेत्र के सभी किसान उपस्थित रहे। मुख्य रूप से कृषि विज्ञान से दीपक खंडे जी द्वारा किसानों को कृषि संबंधित सभी प्रकार की जानकारी उपलब्ध कराई मूंग की फसल बोनी से लेकर काटने तक की जानकारी थी फसलों में कीटों के नुकसान से बचने एवं छिड़काव हेतु पारंपरिक तरीके से घर में ही उपचार बनाने की विधि की सलाह दी और कहा हम कम लागत में ज्यादा मुनाफा वाली खेती कर सकते हैं फसलों में सभी प्रकार के कीटों से बचने के लिए घरेलू उपाय अवश्य करें इसी के उपरांत सुश्री विजयलक्ष्मी मैडम वरिष्ठ उद्यान विस्तार अधिकारी के द्वारा नर्सरी उद्यान बगीचे एवं घर खलियान पौधे लगने वाले फलहार वृक्षों को लगाने की जानकारी दी एवं शासकीय योजनाओं का कैसे लाभ लें यह जानकारी से अवगत कराया पंकज दुबे ग्राम सेवक द्वारा किसानों को नई-नई प्रकार की जानकारी देने के साथ सरकार के द्वारा योजनाओं को किसानों तक पहुंचाने का कार्य किए जाने को कहा कार्यक्रम में किसानों की भोजन व्यवस्था भी की गई।
