प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम / (केसला) मध्यप्रदेश शासन की अति महत्वपूर्ण योजना पेसा एक्ट अधिनियम को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए नर्मदापुरम जिले में 23 नवंबर से 03 दिसंबर 2022 तक जनजाति बाहुल्य विकासखंड केसला की समस्त 52 पंचायतों के 122 गांव में पेसा एक्ट विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा। जिसके अंतर्गत ग्रामीणों को पेसा एक्ट अधिनियम के विषय में जानकारी प्रदान की जाएगी। इसी को लेकर मंगलवार को केसला जनपद में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के छात्र- छात्राओं , ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के सदस्यों एवं परामर्श दाताओं का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में जिला स्तर पर चयनित जन अभियान परिषद के मास्टर ट्रेनर्स द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। अब यह वॉलिंटियर 23 नवंबर से आयोजित होने वाली विशेष ग्राम सभाओं में गांव गांव जाकर ग्रामीणों को पेसा एक्ट की महत्वपूर्ण जानकारी सहित जन जागरूकता कार्यक्रम चलाएंगे । प्रशिक्षण को जिला पंचायत सीईओ एसएस रावत द्वारा वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया गया। कार्यक्रम के इस अवसर पर पंचायत प्रकोष्ठ के जिला अधिकारी योगेंद्र राय , जनपद सीईओ संदीप डावर , जिला समन्वयक जन अभियान परिषद राजेश सिसोदिया, विकासखंड समन्वयक अनिल बोबडे, केसला विकासखंड के परामर्शदाता त्रिलोक चंद्र अनिल मेहरा कन्हैयालाल सराठे उपस्थित रहे।

