प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/ क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी निशा चौहान ने बताया कि आज 50 सवारी ऑटो को चेक किया गया। जिसमें 6 ऑटो बिना परमिट पाए जाने पर उन्हें क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय में जप्त कर खड़ा किया। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी निशा चौहान ने बताया कि बिना परमिट और बिना बीमा के सवारी ऑटो से अगर दुर्घटना होती है तो सवारी को कोई क्लेम नहीं मिलता है। सभी ऑटो वालों को समझाइश दी गई कि अपने ऑटो के सभी पेपर कंप्लीट रखें। आगे भी सवारी ऑटो की चेकिंग जारी रहेगी। चेकिंग के दौरान उनके साथ कार्यालय का स्टाफ मौजूद रहा।

