प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/(सिवनी मालवा) भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची में संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य 9 नवंबर 2022 से प्रारंभ किया गया है परंतु विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 136 के 36 बीएलओ द्वारा कार्य में लापरवाही की जा रही है अनिल कुमार जैन निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी सिवनी मालवा द्वारा बताया गया कि 36 बीएलओ की प्रगति रिपोर्ट शून्य है। जिन बीएलओ द्वारा लापरवाही बढ़ती जा रही है उसमें मतदान केंद्र क्रमांक 3 अर्चनागाव, मतदान केंद्र क्रमांक 8 डिमावर, मतदान केंद्र क्रमांक 17 बनाडा, मतदान केंद्र क्रमांक 19 भैसादैह, मतदान केंद्र क्रमांक 35 खपरिया, मतदान केंद्र क्रमांक 41 गाडरिया, मतदान केंद्र क्रमांक 44मयाउगाव, मतदान केंद्र क्रमांक 45 थुआ, मतदान केंद्र क्रमांक 75 सिवनी मालवा बानापुरा, मतदान केंद्र क्रमांक 93 चोकीगवा, मतदान केंद्र क्रमांक 98 शाहपुर, मतदान केंद्र क्रमांक 108 दमाडिया, मतदान केंद्र क्रमांक 113 नवलगांव, मतदान केंद्र क्रमांक 123 सामरघा, मतदान केंद्र क्रमांक 127 वेजनपुर, मतदान केंद्र क्रमांक 145भमेडी, मतदान केंद्र क्रमांक 150 बराखड खुर्द, मतदान केंद्र क्रमांक 151 कहारिया, मतदान केंद्र क्रमांक 181 रतवाड़ा, मतदान केंद्र क्रमांक 193 आवरी, मतदान केंद्र क्रमांक 197 खरखेड़ी, मतदान केंद्र क्रमांक 199 गुनौरा, मतदान केंद्र क्रमांक 201 कान्दाखेडी, मतदान केंद्र क्रमांक 202 सावल खेड़ा, मतदान केंद्र क्रमांक 203 बाई खेड़ी, मतदान केंद्र क्रमांक 205 सुपरली, मतदान केंद्र क्रमांक 221 सेमरी खुर्द, मतदान केंद्र क्रमांक 252 गोनचीत रोदा न्यू यार्ड, मतदान केंद्र क्रमांक 253 देहरी, मतदान केंद्र क्रमांक 275 ताकू, मतदान केंद्र क्रमांक 283 का कासदा खुर्द, मतदान केंद्र क्रमांक 288 ओझा पुरा, मतदान केंद्र क्रमांक 308 भोभदारैयत, मतदान केंद्र क्रमांक 312 साधपुरा, मतदान केंद्र क्रमांक 314 सिलवानी तथा मतदान केंद्र क्रमांक 317 भोभदारैयत के बीएलओ शामिल है कारण बताओ सूचना पत्र में स्पष्ट किया गया है कि 3 दिवस के अंदर उक्त कार्य में प्रगति लाएं अन्यथा की स्थिति में आप के विरुद्ध निर्वाचन कार्य में लापरवाही भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों की अवहेलना के कारण गंभीर अनुशास नात्मक कार्यवाही की जा सकती है जिसके लिए बीएलओ व्यक्तिगत रूप से स्वयं जिम्मेदार होंगे।

