
नर्मदा पुरम से प्रवीण गौर की खास रिपोर्ट//नर्मदापुरम 11मई2026 को समय सीमा की बैठक में नर्मदापुरम कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा द्वारा गेहूँ उपार्जन की समीक्षा किये जाने पर कुछ समितियों में, निर्देशों के उपरांत भी जानबूझकर समितियों द्वारा अव्यवस्थाएँ / अनियमितताए किये जाने के फलस्वरूप केन्द्रों पर ट्रेक्टर ट्रालियों की लंबी-लंबी लाईन लगना, तौल में विलंब करना, समितियों द्वारा हम्माली की व्यवस्था आदि न करने पर समितियों को भविष्य में उपार्जन कार्य करने से अपात्र किये जाने के निर्देश दिये गये। उप आयुक्त सहकारिता द्वारा 12 मई 2026 को कृषि साख सहकारी समिति (बी-पैक्स) डोलरिया, खपरिया, बिसौनीकलां, नानपा, पगढाल, सोमलवाडा, बागलखेडी, ऑखमऊ, कोठरा, रमपुरा, तरोनकला एवं बनखेडी समितियों को आगामी खरीदी हेतु अपात्र करने के संबंध में कारण बताओ नोटिस जारी कर 03 दिवस में जवाब मांगा गया।
➡️ समितियों के कर्मचारियों द्वारा उपार्जन कार्य में लापरवाही/अनियमितताएं किये जाने के कारण बी-पैक्स सेमरीखुर्द के सहायक समिति प्रबंधक श्री सुरेश कुमार चौरे, बी-पैक्स खपरिया के बी.जी. वेयर हाउस खरीदी केन्द्र के प्रभारी श्री सुनील कुमार वर्मा, बी-पैक्स बिसौनीकलां के श्रीकृष्ण वेयर हाउस के खरीदी प्रभारी श्री प्रदयुम्न कुमार यादव सहायक प्रबंधक को तत्काल प्रभार से निलंबित किया गया है। रमपुरा सोसायटी के प्रबंधक श्री धमेन्द्र पाराशर, खपरिया सोसायटी के प्रबंधक श्री संजय दुबे एवं कोठरा समिति के प्रबंधक श्री सुनील मुकाती को खरीदी केन्द्रों में अनियमितताओं / अव्यवस्थाओं हेतु कारण बताओ सूचना पत्र जारी किये गये हैं। बैंक केडर के प्रबंधक श्री दयाशंकर दादोरिया बिसौनीकलां एवं श्री मानसिंह अहिरवार प्रबंधक पगढाल के विरूध्द बैंक सेवा नियम में कार्यवाही हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक नर्मदापुरम को निर्देशित किया गया।
