प्रदीप गुप्ता/ नर्मदा पुरम/ पूर्व में सिटी कोतवाली में रहे थाना प्रभारी विक्रम रजक ने मंगलवार शाम कोतवाली में अपनी आमद दी। पूर्व में कई केसों में खुलासा भी कर चुके हैं। बता दें कि कोविड काल के समय लॉक डाउन में श्री रजक ने कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखा था। श्री रजक सोहागपुर में सदस्य थे। उन्होंने बताया कि शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखना पहली प्राथमिकता होगी।

