प्रदीप गुप्ता/नर्मदापुरम/ इटारसी भोपाल सेक्शन पर लेवल क्रासिंग क्रमांक 231 पर रसूलिया क्षेत्र में निर्माणाधीन ओव्हर ब्रिज का कार्य पूर्ण करने के लिए 28 नवम्बर से 12 दिसम्बर तक बंद रहेगा। अपर कलेक्टर मनोज सिंह ठाकुर ने उक्ताशय की जानकारी देते हुए बताया है कि उक्त अवधि में उप पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा निर्धारित वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था अनुसार यातायात सुचारू रूप से जारी करने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। बताया गया है कि नर्मदापुरम नगर के रसूलिया क्षेत्र में निर्माणाधीन ओव्हर ब्रिज का कार्य 90 प्रतिशत पूर्ण हो गया है, केवल 1 स्लैब का कार्य शेष है, शेष 1 स्लैब का कार्य किया जाना है, उक्त कार्य के दौरान दुर्घटना होने की संभावना को देखते हुए उक्त अवधि के लिए रसूलिया डबल फाटक 28 नवम्बर से 12 दिसम्बर तक बंद किया गया है। नागरिकों से अपील है कि वे परिवर्तित यातायात मार्ग का उपयोग कर जिला प्रशासन को सहयोग प्रदान करें।

