टीकमगढ़। पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय टीकमगढ़ में जिला मुख्यालय की विभिन्न शाखाओं के कार्यों एवं प्रगति की समीक्षा हेतु महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यालय की विभिन्न शाखाओं के प्रभारी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रत्येक शाखा के कार्यों, लंबित प्रकरणों, निराकृत मामलों एवं आगामी कार्ययोजना की बिंदुवार समीक्षा की गई। शाखा प्रभारियों से कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी लेते हुए कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक श्री मंडलोई ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसामान्य से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा लंबित प्रकरणों के निराकरण में अनावश्यक विलंब न हो। उन्होंने विभागीय कार्यों में बेहतर समन्वय, जवाबदेही एवं अनुशासित कार्यशैली अपनाने पर विशेष बल दिया।
बैठक में यह भी निर्देश दिए गए कि सभी अधिकारी नियमित रूप से अपने कार्यों की समीक्षा करें तथा लक्ष्य आधारित कार्यप्रणाली के माध्यम से पुलिस प्रशासन की कार्यक्षमता को और अधिक प्रभावी बनाया जाए, जिससे कानून व्यवस्था एवं जनसुरक्षा को मजबूत किया जा सके।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह कुशवाहा, एसडीओपी टीकमगढ़ राहुल कटरे, एसडीओपी जतारा अभिषेक गौतम, रक्षित निरीक्षक कनक सिंह चौहान, ट्रैफिक प्रभारी कैलाश पटेल सहित पुलिस कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

