टीकमगढ़। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी टीकमगढ़ द्वारा देश के प्रथम प्रधानमंत्री एवं महान स्वतंत्रता सेनानी पंडित जवाहरलाल नेहरू की 62वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन विधायक दादा यादवेंद्र सिंह बुंदेला के मुख्य आतिथ्य में किया गया।
कार्यक्रम में विधायक यादवेंद्र सिंह बुंदेला ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वहीं उपस्थित कांग्रेसजनों ने भी श्रद्धासुमन अर्पित कर नेहरू जी को याद किया।
इस अवसर पर विधायक यादवेंद्र सिंह बुंदेला ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू द्वारा देश के विकास और आधुनिक भारत निर्माण में दिए गए योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि आईआईटी, आईआईएम और इसरो जैसे संस्थानों की स्थापना ने भारत को विश्व स्तर पर नई पहचान दिलाई और देश को ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य किया।
कार्यक्रम के अंत में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अनीस अहमद ने उपस्थित कांग्रेसजनों का आभार व्यक्त किया।
इस दौरान सूर्यप्रकाश मिश्रा, डॉ. इसरार मुहम्मद, पुष्पेंद्र यादव, नारायण जमीदार, आनंद रिजारिया, शिव यादव, कमलेश त्रिपाठी, राजीव जैन, शिवेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

