प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/ राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी केंद्र डोलरिया तहसील में बढ़ाने हेतु कलेक्टर, एस डी एम , जिला खाद्य अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर डोलरिया तहसील में एक से अधिक खरीदी केंद्र बनाए जाने हेतु दिया। किसान संघ के अनुसार शिव वेयर हाउस मिसरोद, मां रेवा वेयरहाउस टिगरिया, आनंद वेयरहाउस नानपा किया जाय नहीं तो किसानों को 15 से 20 किलोमीटर धान बेचने जाना पड़ेगा। जिससे किसानों बहुत ही असुविधा का सामना करना पड़ेगा एवं आर्थिक नुकसान भी वहन करना पड़ेगा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राकेश गौर, जिला प्रवक्ता गणेश गौर एवम अन्य किसान उपस्थित रहे।

