प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/ (पुनासा) मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री एवं किसान नेता कमल पटेल ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर प्रश्नचिन्ह खड़ा करते हुए राहुल गांधी से पूछा है कि जब आपके नाना जवाहरलाल नेहरू ने भारत को तोड़ा तो आप यह बताने का कष्ट करें कि भारत जोड़ो यात्रा का मतलब क्या है? मंत्री पटेल ने आगे कहा कि तुम्हारे नाना जवाहरलाल नेहरू और जिन्ना ने भारत माता के दो टुकड़े किए, भारत तो एक था। आपके नाना की प्रधानमंत्री पद की लालसा के कारण आज हम विभाजन का दंश झेल रहे है। मुंह कश्मीर में धारा 370 आपकी कांग्रेस लाई। अलगाववाद और आतंकवाद कांग्रेस के शासनकाल में पनपा । सही अर्थों में आप इन सब चीजों का प्रायश्चित करने के लिए इस यात्रा पर निकले है।कृषि मंत्री पटेल ने पुनासा में एक सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के किसान, युवा, महिला तुम्हें कभी माफ नहीं करेंगे। क्योंकि तुम और तुम्हारी कांग्रेस सबसे बड़े झूठेले लोगों की पार्टी है और रही बात आदर्शों की तो जो विधायक कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए आप की कांग्रेस सरकार को धक्का दिया, सत्ता से हटाया। वे सभी निष्ठावान और ईमानदार है इसीलिए भाजपा में है।

