प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/ गुरुवार को मध्य प्रदेश राज्य श्रमिक आयोग सदस्य राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त विनोद रिछारिया ने जिले का प्रवास किया। इस दौरान मंत्री ने भारतीय मजदूर संघ के विभिन्न पदाधिकारियों से मुलाकात कर राज्य सरकार द्वारा श्रमिको हेतु चलायी जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के विषय में विस्तृत रूप से चर्चा की। भारतीय मजदूर संघ के जिलामंत्री शशांक माने द्वारा अवगत कराया गया कि मंत्री का यह प्रवास विशेष रूप से प्रवासी मजदूरों की जानकारी एवं उनके उत्थान के लिए किए जाने वाले प्रयासों पर आधारित हैं। जिसमे संघ तथा सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार के कार्यों हेतु बाहर के राज्यो से आने वाले मजदूरों को किस प्रकार अधिक से अधिक शासन की योजनाओं का लाभ दिलवा सके, इस पर कार्य किया जाना है। श्री रिछारिया द्वारा श्रम पदाधिकारियों से जिले में प्रवासी मजदूरों के विषय में जानकारी प्राप्त कर बैठक ली गई। इसके पश्चात भारतीय मजदूर संघ एवं संबद्ध अन्य संगठनों के सभी पदाधिकारीयो तथा भारी संख्या उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। सर्वप्रथम मंत्री से मिलने पहुंचे ।कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। तत्पश्चात श्री रिछारिया ने उनसे अपने कार्यक्षेत्र में आ रही परेशानियों की जानकारी लेकर शीघ्र ही उचित माध्यम से निराकरण किये जाने का आश्वासन दिया। मंत्री द्वारा उपस्थित कई श्रमिको को संबल योजना के कार्ड वितरित किए गए। उक्त कार्यक्रम में भारतीय मजदूर संघ से जिला मंत्री शशांक माने, संभाग प्रभारी श्रीमती वंदना राजोरिया, उपाध्यक्ष श्रीमती अर्चना राजपूत, रेत खदान से प्रदेश संयोजक भागवत शर्मा, जिलाध्यक्ष रमेश चौरे, महामंत्री द्वारका दायमा, आंगनवाड़ी से प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती प्रीति यदुवंशी, कोषाध्यक्ष शहनाज बानो, अंजुला चौरसिया, सुषमा राजपूत, ठेका श्रमिक मजदूर संघ के अध्यक्ष वरुण मालवीय, नगर पालिका से कार्यकारी अध्यक्ष महेश वर्मा एवं कार्यकर्ता, अंशकालीन संघ से महामंत्री विजय कासदे, उपाध्यक्ष राजेंद्र यादव, सहमंत्री भास्कर केवट, देवसू उईके, प्रकाश टेकाम, विनोद बारसकर, श्रीमती अर्चना मेहरा, वनवासी कृषि एवं ग्रामीण मजदूर संघ से महामंत्री सत्यम धुर्वे, अध्यक्ष लक्ष्मण लोभे, बलविंदर सिंह तथा अन्य संगठनों के कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

