टीकमगढ़। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा विधायक यादवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में सोमवार को गांधी चौराहे पर विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के लिए कथित रूप से प्रयोग किए गए आपत्तिजनक शब्दों की निंदा करते हुए जमकर नारेबाजी की।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के लिए इस्तेमाल की गई भाषा लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री से सार्वजनिक माफी मांगने एवं इस्तीफा देने की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से प्रदेश महासचिव किरण अहिरवार, सूर्य प्रकाश मिश्रा दादी,अनीस अहमद (अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी), डॉ. इसरार मोहम्मद, संजय नायक, अशोक अहिरवार, सुनील मैनवार, गौरव शर्मा, लक्ष्मण रैकवार, खलील खान, पूनम जायसवाल, मनीषा जैन, रचना यादव, कल्पना जैन, धनीराम अहिरवार, महेंद्र सिंह, प्रभात पुरोहित, नितेश बिलगैया, सुधीर बजाज, दिनेश सिंह सेंगर, दुष्यंत लोधी, प्रत्यूष पाठक, सलीम मंसूरी, पार्थ सिंह, शान मोहम्मद, अनवर खान, अमित सोनी, अजहर उद्दीन एवं एनएसयूआई नगर अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह यादव सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद रहे।

