प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/(सीहोर) नगर में गौरव दिवस के उपलक्ष में आज प्रभात फेरी निकाली गई। इस प्रभात फेरी में ढाई हजार से अधिक स्कूली बच्चे एवं नागरिक शामिल हुए । इस प्रभात फेरी को विधायक सुदेश राय एवं नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर प्रभारी कलेक्टर हर्ष सिंह सहित अनेक अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। सीहोर का गौरव दिवस 29 नवंबर को मनाया जाएगा । गौरव दिवस के उपलक्ष में पांच दिवसीय कार्यक्रमों का आज से शुभारंभ हुआ।

