प्रदीप गुप्ता/नर्मदापुरम / सांसद उदयप्रताप सिंह की अनुशंसा पर कलेक्टर नीरज कुमार सिंह द्वारा विभिन्न निर्माण कार्य के लिए 8 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है। जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत बुधवाड़ा अंतर्गत ग्राम आगरकलां में धनराज बकोरिया के घर के पास सीसी रोड निर्माण के लिए 2 लाख रूपए, ग्राम पंचायत रायपुर अंतर्गत ग्राम बांद्राभान में कीर समाज सामुदायिक भवन के पास कक्ष निर्माण के लिए 2 लाख 50 हजार रूपए एवं ग्राम पंचायत खेड़ला के मुख्य मार्ग से अतरसिंह मीना के मकान की ओर सीसी सड़क निर्माण के लिए 1 लाख 50 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। निर्माण एजेंसी को निर्देशित किया गया है कि निर्माण कार्य 28 फरवरी 2023 तक पूर्ण कराया जाना सुनिश्चित करें।

