नर्मदापुरम में कल सजेगा ‘युवा संगम रोजगार मेला’, 25 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियां देंगी नौकरियां l
नर्मदापुरम।जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए कल का दिन एक बड़ा अवसर लेकर आ रहा है। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार, 11 जून 2026 को जिला स्तरीय “युवा संगम रोजगार एवं स्वरोजगार मेला” का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस मेले का मुख्य उद्देश्य स्थानीय युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के बेहतरीन और सीधे अवसर उपलब्ध कराना है।
अपर कलेक्टर ने लिया तैयारियों का जायजा
मेले के सफल आयोजन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। अपर कलेक्टर श्री विजेंद्र रावत ने आयोजन स्थल होम साइंस कॉलेज, नर्मदापुरम पहुंचकर व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने कॉलेज के प्राचार्य और स्टाफ से चर्चा करते हुए निर्देश दिए कि कॉलेज के छात्र-छात्राओं सहित जिले के अधिक से अधिक युवाओं को इस मेले में शामिल होने के लिए प्रेरित किया जाए।
निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर ने जिला रोजगार कार्यालय के प्लेसमेंट ऑफिसर श्री धर्मेश तिवारी से कंपनियों की सहभागिता और युवाओं के बैठने व इंटरव्यू की व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत समीक्षा की।
पुणे और स्थानीय क्षेत्रों की नामी कंपनियां होंगी शामिल
इस रोजगार मेले में देश और प्रदेश की कई नामी कंपनियां युवाओं का चयन करने आ रही हैं:
-
- पुणे (महाराष्ट्र) से विशेष रूप से 8 प्रतिष्ठित कंपनियां शिरकत कर रही हैं।
- मोहसा औद्योगिक क्षेत्र से ग्रू एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड मुख्य रूप से शामिल होगी।
- इसके अलावा नर्मदापुरम, भोपाल, इंदौर, बुधनी, अब्दुल्लागंज और मंडीदीप क्षेत्र की कुल 25 कंपनियां युवाओं को अलग-अलग सेक्टर्स में रोजगार के मौके देंगी।
प्रशासन की अपील: जिला प्रशासन ने नर्मदापुरम जिले के सभी योग्य और इच्छुक युवाओं से अपील की है कि वे कल (11 जून) को अधिक से अधिक संख्या में होम साइंस कॉलेज पहुंचकर इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं और अपने करियर को नई उड़ान दें।
आज का विचार के साथ,
न्यूज पत्रकार – कुनाल पासवान

