नर्मदापुरम :-आज भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष सुरेश पटेल ने डीडीए (उप संचालक कृषि विकास) अधिकारी जी से सौजन्य भेंट कर किसानों की विभिन्न समस्याओं एवं कृषि व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की।
बैठक में किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मूंग के तुलाई केंद्रों की संख्या बढ़ाने, तुलाई व्यवस्था को अधिक सुचारु एवं पारदर्शी बनाने, ताकि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े, तथा जिले में पर्याप्त खाद की उपलब्धता एवं समय पर वितरण सुनिश्चित करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।

