टीकमगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता राकेश गिरी ने टीकमगढ़ विधानसभा क्षेत्र में गुरुवार को सघन जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न वार्डों, कॉलोनियों और मोहल्लों में पहुंचकर नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी दी।
कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व पार्षद गोरलाल सेन के स्वागत से हुई। इसके बाद कैलाशपुरम में सुरेन्द्र रावत के निवास पर आयोजित कार्यक्रम में राकेश गिरी ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण भी हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
जनसंपर्क अभियान के तहत उन्होंने वार्ड 18 में प्रशांत प्रजापति एवं प्रलाहाद प्रजापति के निवास पहुंचकर परिवारजनों से आत्मीय भेंट की। इस दौरान उनका स्वागत एवं सम्मान किया गया। यहां भी वृक्षारोपण कर हरित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाया गया।
इसके पश्चात राकेश गिरी वार्ड 12 स्थित बीड़ी मजदूर कॉलोनी पहुंचे, जहां उन्होंने विभिन्न शासकीय योजनाओं के लाभार्थियों से मुलाकात की। उन्होंने मोहल्लेवासियों की समस्याएं सुनीं और उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देने की बात कही। स्थानीय नागरिकों ने पेयजल, सड़क, स्वच्छता और अन्य जनसुविधाओं से जुड़े मुद्दों से उन्हें अवगत कराया।
जनसंपर्क के दौरान राकेश गिरी ने केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाओं एवं उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, डिजिटल इंडिया, आत्मनिर्भर भारत अभियान, गरीब कल्याण योजनाएं तथा देशभर में तेजी से हुए आधारभूत संरचना विकास कार्य मोदी सरकार की जनसेवा और सुशासन के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा अभूतपूर्व रूप से बढ़ी है और देश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।
दोपहर में उन्होंने वरिष्ठ भाजपा नेता मृत्युंजय दीक्षित के निवास पर कार्यकर्ताओं एवं वरिष्ठजनों से मुलाकात की तथा संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की। इसके बाद विशिष्ट जनों से भेंट कर क्षेत्र के विकास और सामाजिक सरोकारों पर विचार-विमर्श किया।
शाम को उन्होंने शिवधाम कुंडेश्वर पहुंचकर भगवान शिव के दर्शन किए और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके पश्चात विचार परिवार के वरिष्ठ सदस्य देवकांत शेषा से भेंट कर समसामयिक विषयों पर चर्चा की।
रात्रि में धजरई मंदिर में आयोजित सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होकर राकेश गिरी ने कहा कि धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन समाज को जोड़ने तथा भारतीय संस्कृति और परंपराओं को सशक्त बनाने का कार्य करते हैं।
इस अवसर पर जिला संयोजक अंकित सिंह तोमर, विधानसभा संयोजक पंकज प्रजापति, कुंडेश्वर मंडल अध्यक्ष हरीश अहिरवार, नगर मंडल अध्यक्ष नरेश तिवारी, सावरकर मंडल अध्यक्ष विभा श्रीवास्तव, जनपद सदस्य सरमन लोधी, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रवीण नामदेव, कृष्ण कुमार देवलिया, विजय दीक्षित, राजेंद्र मुखिया, देवेंद्र सेन, चीकू यादव, आकाश अवस्थी, संस्कार रजक, मनोहर अहिरवार सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

