टीकमगढ़। जिले के वरिष्ठ पत्रकार दादा राजेंद्र अध्वर्यु नहीं रहे जहां उन्होंने नगर के स्थानीय ताल दरवाजा में स्थित अपने निज निवास पर शुक्रवार की सुबह करीब 4.30 बजे अंतिम सांस ली जब उनके निधन का समाचार पत्रकार जगत और सभी जगह पहुंचा तो लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया शाम करीब 05 बजे उनकी अंतिम यात्रा में भारी संख्या में लोगों ने सम्मिलित होकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए स्थानीय बानपुर रोड पर स्थित मुक्तिधाम पर उनका अंतिम संस्कार किया गया जहां उन्हें सभी ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी और ईश्वर से प्रार्थना की कि इस आत्मा को अपने श्री चरणों में जगह दें वहीं उपस्थित लोगों ने शोक संतृप्त परिवार को इस संकट की घड़ी में ताकत प्रदान करने की भी ईश्वर से कामना की।

