प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/नगर के मालाखेड़ी क्षेत्र में श्री वनस्थली हायर सेकेंडरी स्कूल में भक्ति रस युक्त संगीत में श्रीमद् भागवत कथा महापुराण का भक्तिमय आयोज प्रारंभ हो गया है। 7 दिनों तक चलने वाली इस श्रीमद्भागवत कथा में आज प्रथम दिवस गाजे-बाजे के साथ सुंदर यात्रा निकाली गई। जिसमें स्थानीय लोगों ने व श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया इसी के साथ मां नर्मदा पूजन, गौ माता के पूजन अर्चन के साथ कथा प्रारंभ हुई। कथा के आयोजन श्रीमती अंजली मिश्रा व एडव्होकेट अमित गुप्ता द्वारा कराया जा रहा है। कलश यात्रा में सभी ने पारंपरिक पोशाख धारण कर चल समारोह में हिस्सा लिया। जिसमे विधालय के सभी विद्यार्थियों ने भी हिस्सा लिया। कथा का वाचन सुप्रसिद्ध व ओजस्वी वक्ता भगवताचार्य पं सोमनाथ शर्मा करेंगे। श्रीमद भागवत कथा 27 नवम्बर से प्रारम्भ होकर 3 दिसम्बर तक चलेगी। आयोजकों ने सभी से अधिक से अधिक संख्या में उपस्तिथ होकर धर्म लाभ लेने का आग्रह किया। कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से 5 बजे तक है।

