प्रदीप गुप्ता/नर्मदापुरम/ नेहरू युवा केंद्र द्वारा राष्ट्रीय संविधान दिवस के अवसर पर संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर पहुंचे नौजवनों को संविधान की प्रस्तावना शिवाकांत मौर्य ने बताई । नेहरू युवा केंद्र के युवा स्वयंसेवक साहिल तिलोटिया ने कहा कि 26 नंवबर 1949 को संविधान बन कर तैयार हुआ था और उसे 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया था। भारतीय संविधान को डॉ. भीमराव अंबेडकर अध्यक्षता में बनी कमेटी की ओर से तैयार किया था। इस अवसर विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में प्राचार्य कीर्ति शिवपुरिया, जयश्री सिंह, नीतू वर्मा,कमल गोस्वामी उपस्थित रहे। भाषण में प्रथम स्थान प्रशांत मेहरा, द्वितीय स्थान जितेंद्र काकोड़िया, गर्ल्स मे श्रेया श्रीवास्तव, डोली पवार । क्विज में आदर्श सोमिल सिंह, यशराज। तर्क वितर्क में प्रथम स्थान बसंत बकोरिया, निबंध में हेमंत अहिरवार द्वितीय स्थान सूर्या बातव। छात्राओं में प्रथम स्थान खुशबू यादव, द्वितीय स्थान ज्योति कहार ने प्राप्त किया । युवा मंडल के सदस्य एलिस मांडवी, वैभव तोमर एवम आभार आशीष यादव , आयुष नहारिया ने व्यक्त किया ।

