टीकमगढ़। मानवीय संवेदना समिति टीकमगढ़ द्वारा सोमवार को जिले के ख्यातिप्राप्त साहित्यकार राजीव नामदेव राना लिधौरी का 54वां जन्मदिन सेवा और सद्भावना के वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर समिति के सदस्यों ने बस स्टैंड स्थित प्याऊ पर केक काटकर उनके स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान समिति के सदस्यों ने राना लिधौरी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके साहित्यिक, शैक्षणिक एवं सामाजिक योगदान की सराहना की। वहीं जन्मदिन के अवसर पर राजीव नामदेव राना लिधौरी ने भी जनसेवा की भावना का परिचय देते हुए बस स्टैंड प्याऊ के लिए एक टैंकर पानी उपलब्ध कराया, जिससे राहगीरों और आम नागरिकों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सके।
इस अवसर पर मानवीय संवेदना समिति के सदस्य मनीराम कठैल वीरेन्द्र चंसौरिया स्वतंत्र कुमार जैन, इरफान अहमद, देवेन्द्र योगी, शाहिद खान, रमेश खरे, मधु नामदेव तथा पूजा कालनेमी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
समिति के सदस्यों ने कहा कि सामाजिक सरोकारों और जनहित के कार्यों से जुड़े व्यक्तित्वों का सम्मान करना संस्था की परंपरा है तथा भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

