प्रदीप गुप्ता/नर्मदापुरम/ रजक समाज के पदाधिकारियों ने सिटी कोतवाली टीआई विक्रम रजक से मुलाकात कर नगर आगमन पर स्वागत सम्मान किया गया। टीआई रजक सोहागपुर से स्थानांतरित होकर नर्मदापुरम आये है। बता दे कि टीआई विक्रम रजक ने कोरोना काल में कई लोगों की मदद की थी। इस अवसर पर रजक समाज जिलाध्यक्ष महेश बाथरे , नगर अध्यक्ष मनीष परदेशी , कैलाश कन्नौजिया , जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र तिलोटिया , रामगोपाल मालवीय , शंकर परदेशी , अमृतलाल मालवीय , मुन्नालाल रजक सहित अन्य सामाजिक सदस्य उपस्थित रहे।

