बबलू निरापुरे आमला
गर्मीयो में भी नही होगी पानी की दिक्कत फरवरी माह से पूरे क्षेत्र को मिलने लगेगा भरपूर पानी
आमला। 25 करोड़ से अधिक लागत की जल आवर्धन योजना का कार्य लगभग पूरा हो गया है। शहर में 5 हजार से अधिक परिवारो को नल कनेक्शन दिए जा चुके है। ग्राम लालावाड़ी के समीप बने बैराज में भी 30 गेट लगाने के बाद बैराज पानी से लबालब भर गया है। बताया जाता है कि इतना पानी गर्मी तो निकाल ही लेगा। बारीश आने तक शहरवासियों को पानी की कोई समस्या नही झेलनी पड़ेगी।

जलआवर्धन योजना से जुड़ी निर्माण कंपनी द्वारा अब ट्रायल रन के तहत नगर के 70 प्रतिशत से अधिक भाग में पेयजल सप्लाई किया जा रहा है। भरपूर पानी मिल रहा है। वार्ड क्रमांक 3 के हेमंत कनोजे ने बताया कि लगभग रोज ही पेयजल सप्लाई हो रही है। हालांकि अभी जलआवर्धन योजना के तहत लगे नलकनेक्शनों से पेयजल सप्लाई तो हो ही रही है नगरपालिका की पाईपलाईन से जुड़े कनेक्शनो से भी नगरपालिका द्वारा भी पेयजल सप्लाई की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार ट्रायल रन के तहत बस्ती क्षेत्र, गोविन्द्र कॉलोनी आदि स्थानों सहित शहर के लगभग 70 प्रतिशत क्षेत्र में जलआवर्धन योजना की पाईपलाईन से पेयजल सप्लाई हो रही है। बताया गया है कि निर्माण कंपनी द्वारा तीन माह तक ट्रायल किया जाएगा। संभवतः फरवरी तक जल आवर्धन योजना हो जाएगा और उसके बाद पूरे शहर में इस योजना के तहत ही पेयजल सप्लाई की जाएगी।

यहां भी पंहुची पाईपलाईन
जलआवर्धन योजना का लाभ वैसे तो सभी क्षेत्र को मिल रहा है पर सबसे अधिक फायदा वार्ड क्रमांक 1 के मंगलभवन क्षेत्र में रहने वालें लोगो को हो रहा है। इस क्षेत्र में नगरपालिका द्वारा पाईपलाईन नही बिछाई गई थी टेंकरों से पानी सप्लाई होता था लेकिन जलआवर्धन योजना में इस क्षेत्र को भी शामिल किया गया पाईपलाईन बिछा कर पेयजल सप्लाई शुरू कर दी गई है। इस क्षेत्र के मनीष नागले ने बताया कि भरपूर पानी मिल रहा है हालांकि अभी पानी उतना साफ नही है पर कुछ हद तक पेयजल समस्या का निराकरण होता हुआ दिख रहा है।
इनको भी लाभ
जलआवर्धन का लाभ वार्ड क्रमांक 2 की गोरखनाथ कॉलोनी के बाशिंादो को भी मिल रहा है पहले इस क्षेत्र में पेयजल की कोर्इ्र उत्तम व्यवस्था नही थी जलआवर्धन के तहत क्षेत्र में पाईपलाईन बिछी और पेयजल सप्लाई शुरू हुई इस क्षेत्र की सीमा विश्वास ने बताया कि पेयजल अब सरलता से मिल रहा है।
इनका कहना
जलआवर्धन योजना का ट्रायल चल रहा है। संभवतः एक देड़ माह में इस योजना का लाभ पूरे क्षेत्र को मिलना शुरू हो जाएगा। – नीरज श्रीवास्तव मुख्य नगरपालिका अधिकारी आमला।
