टीकमगढ़। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किश्त वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल से देशभर के किसानों के खातों में सम्मान निधि की राशि अंतरित की। जिले स्तर पर कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कृषि विज्ञान केंद्र में देखा गया। जिले में आयोजित लाइव प्रसारण कार्यक्रम में एसडीएम श्रीमती संस्कृति मुदित लटौरिया, तहसीलदार सतेन्द्र सिंह गुर्जर सहित कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक सहित किसान भाई-बहन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के संबोधन का लाइव प्रसारण देखा गया। कार्यक्रम में उपस्थित किसानों को योजना के लाभों की जानकारी देते हुए उन्हें कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।

