प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/ मालाखेड़ी स्थित कच्चे मकान में सिलेंडर फटने से लगी आग से दो मकान भी आग की चपेट में आ गए। मालाखेड़ी में साईंनाथ कॉलोनी के पास बने कच्चे मकानों में हुई घटना। मौके पर पहुंचे वार्ड पार्षद रिचा तिवारी के पति जीतू तिवारी ने बताया कि मैं अपनी तरफ से पीड़ितों को ₹5000 की सहायता करूंगा एवं जो भी प्रशासनिक मदद मिलेगी उसे दिलाने वह हर संभव प्रयास किए जाएंगे। तहसीलदार शैलेंद्र बड़ोनिया ने बताया कि मौके का मुआवजा करने पटवारी को भेजा है हर संभव पीड़ितों की मदद की जाएगी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सीताराम कहार के मकान में टंकी फटी उसके बाद पड़ोस में रहने वाले सुनील कहार के मकान एवं बाद में भैयालाल कहार के मकान में पहुंची आग।

