प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/ खगोल विज्ञान के विशेषज्ञ एस नटराजन तारामंडल, ग्रहों एवं उपग्रहों के विषय में देंगे जानकारी। जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन द्वारा 52 सप्ताह 52 इवेंट के तहत नित्य नवीन गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में 27 नवंबर से 29 नवंबर तक जिले में एस्ट्रोनॉमी इवेंट का आयोजन हर्बल पार्क, नर्मदापुरम में किया जा रहा है। एस्ट्रोनॉमी इवेंट (स्टार गैजिंग) शाम 6:30 से रात्रि 9:00 बजे तक आयोजित होगा। इस आयोजन के द्वारा आमजन, पर्यटक एवं स्कूली विद्यार्थी अंतरिक्ष में होने वाली खगोलीय घटनाओं को देख भी सकेगे एवं उन घटनाओं के विषय में जान भी सकेंगे। विषेष बात यह है कि इस इस इवेंट के दौरान एस नटराजन जो कि खगोल विज्ञान के विषेषज्ञ है। उनके द्वारा तारामंडल ग्रहों एवं उपग्रहों के विषय में विस्तार से जानकारी भी दी जायेगी।

