प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/आज रविवार दिनांक 27/11/2022 को द इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ लायंस क्लब, लायंस क्लब नर्मदापुरम द्वारा पूर्व निर्धारित स्व. लॉ. रतन लाल शाह (पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर) की स्मृति में ‘वन वीक वन एक्टिविटी’ के अंतर्गत निःशुल्क मधुमेह जांच शिविर का आयोजन मालाखेड़ी रोड स्थित वरिष्ठ जन पार्क के सामने किया गया। जिसमें करीब 102 लोगों की शुगर , ब्लड प्रेशर एवं वजन इत्यादि की जांच की गई। स्वास्थ्य के प्रति सलाह भी दी गई एवम विशेषज्ञों द्वारा इलाज किया गया । इसमें करीब 22 लोगों का ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ आया, करीब 31 लोगों की शुगर बड़ी हुई मिली। जिनको समय पर इलाज लेने और शारीरिक व्यायाम करने की सलाह दी गई । योगाचार्य लाॅ राकेश चौहान द्वारा योगाभ्यास कराया गया बाद में सलाह दी गई । इस अवसर पर लायंस क्लब नर्मदापुरम अध्यक्ष लाॅ डॉ जे पी मालवीय, डॉ राजीव मालवीय , लाॅ के एस राजपूत, एमजीएफ लाॅ डी एस डांगी , जॉन चेयर पर्सन मोहम्मद आदिल फाजली, लाॅ ललित सोनी , एमजीएफ लाॅ डॉ अतुल सेठा, लाॅ कामेश जायसवाल , लॉ टेनिस प्लेयर आध्या तिवारी , दीपक तिवारी, डॉ नीलेश कौशिक , संजीव सराठे इत्यादि उपस्थित रहे । शिविर में बड़ी संख्या में नर्मदा परिक्रमावासियों एवं सुबह घूमने वालों ने भी अपनी स्वास्थ्य की जांच कराई एवं लाभ लिया।

