प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/ दिल्ली में सम्पन्न होने जा रहे नगर निगम चुनाव हेतु भारतीय जनता पार्टी जीतोड़ मेहनत कर रही है । भारतीय जनता पार्टी के देश भर से कार्यकर्ता दिल्ली MCD चुनाव हेतु आकर अपने अपने क्षेत्र में मोर्चा सम्भाले हुए हैं । उसी तारतम्य में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के नेतृत्व में व प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा एवं भाजपा संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती वानीती श्रीनिवासन के आदेशानुसार महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया ने महिला मोर्चा की 51 बहनों की टोली के साथ विगत 10 दिनों से दिल्ली में भाजपा परचम का लहराने के लिए प्रयत्नशील है। इसी तारतम्य में जाट समाज के लोगों के साथ वृहद् बैठक आयोजित की गई । जिसमें उन्होंने जाट समाज से निवेदन करते हुए कहा की भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है , जो जाटों की चिंता करते हुए उप राष्ट्रपति जैसा पद अपने समाज को दिया। इस सम्मान के लिए उन्होंने यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी का आभार व्यक्त किया। जाट समाज की बैठक में उपस्थित विशिष्ट अतिथि मध्यप्रदेश की पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा मध्यप्रदेश प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती अर्चना चिटनीस ने जाटों की प्रशंसा करते हुए भाजपा का वैचारिक चिंतन के बारे में विषय रखा। उपस्थित जाट समाज के प्रबुद्ध जनों ने अपनें अपनें विचार रखे एवं मध्य प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया का शाल श्रीफल से सम्मानित किया गया एवं विशिष्ट अतिथि श्रीमती अर्चना चिटनीस का मोमेंटो से सम्मान किया गया। भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ नंदिता पाठक, महामंत्री अश्विनी परांजपे, जाट समाज प्रदेश पदाधिकारी श्रीमती अजोध्या गोदरा, प्रदेश कार्य समिति सदस्य, रंजना मीना, विभा श्रीवास्तव, पूनम परमार सहित महिला मोर्चा की पदाधिकारी उपस्थित रही । जाट समाज के प्रबुद्ध वर्ग आर एस मीना, अर्जुन खत्री, पंकज चौधरी, पवन मान, हरपाल सिंह, रामकिशन राणा, प्रियव्रत, राज सिंह, तुषीर की विशेष उपस्थिति रही । मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए सभी भाजपा प्रत्याशियों को भारी मतों से जिताने के लिए निवेदन किया।

