प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/ अजंता एलोरा इंटरनेशनल आर्ट गैलरी, औरंगाबाद (महाराष्ट्र) में 15 दिसम्बर से 25 दिसम्बर 2022 तक आयोजित ” द वर्ल्ड ऑफ माय कलर्स ” राष्ट्रीय प्रदर्शनी में आर. एस. फाइन आर्ट इंडिया की छात्राओं की पेंटिंग्स प्रदर्शित की जाएंगी । जिसका अव लोकन ऑन लाइन एवं यू-ट्यूब चैनल पर भी किया जा सकेगा ।ग्लोबल फेम अवार्ड विजेता ग्रैंडमास्टर डॉ. अजय निगम से प्रशिक्षण प्राप्त कर रही कुमकुम गौर शासकीय गृहविज्ञान स्नातकोत्तर महाविद्यालय की बी. एस-सी. फाइनल , वैष्णवी बसंत दीक्षित सेठ गुरूप्रसाद अग्रवाल हॉयर सैकन्ड्री स्कूल की कक्षा 11वीं कामर्स एवं रूकमणी प्रकाश नागा केन्द्रीय विद्यालय एस. पी. एम. की कक्षा 11वीं गणित की छात्रा हैं ।

