टीकमगढ़ । 24 जून 2026 बुधवार के दिन दोपहर करीब 03 वजे से नगर के स्थानीय नगर भवन में स्वर्गीय वरिष्ठ पत्रकार दादा राजेंद्र अध्वर्यु की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जहां भारी संख्या में नगर के वरिष्ठ जनों गणमान्य नागरिकों एवं पत्रकारों ने पहुंचकर दादा राजेंद्र अध्वयुॅ को श्रद्धा सुमन अर्पित किये इस मौके पर स्वर्गीय दादा राजेंद्रअध्वयुॅ के जीवन और कृतित्व पर भी वक्ताओं ने गहरा प्रकाश डाला और उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए समाज और क्षेत्र के विकास को लेकर एवं पत्रकारिता के माध्यम से अपनी अहम भूमिका निभाकर जो उन्होंने कार्य किए हैं उनको वक्ताओं ने वारी वारी से बताया और स्वर्गीय दादा राजेंद्र अध्वयुॅ को श्रद्धा सुमन अर्पित किये इस मौके पर उनके परिजनों द्वारा शांति भोज का आयोजन भी कराया गया जहां भारी संख्या में लोगों ने पहुंचकर अपनी सहभागिता निभाई। उल्लेखनीय है कि स्वर्गीय वरिष्ठ पत्रकार दादा राजेंद्र अध्वर्यु को लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए जहां इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं भूमि विकास बैंक के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी ने उनके कृतित्व और व्यक्तित्व पर गहरा प्रकाश डाला इस मौके पर स्वर्गीय दादा राजेंद्र अध्वर्यु के परिजनों में उनके बेटे विशाल अध्वर्यु अंकुर अध्वयुॅ सहित अन्य परिवार जन व पत्रकार गण एवं भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

