टीकमगढ़। कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय के निर्देशानुसार मुख्य नगर पालिका अधिकारी ओमपाल सिंह भदौरिया ने बुधवार को ख्वाजा नगर कॉलोनी एवं रिलायंस पेट्रोल पंप के पीछे संचालित नाली निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया तथा संबंधित ठेकेदार को निर्देशित किया कि कार्य निर्धारित समय सीमा में पूर्ण किया जाए और निर्माण की गुणवत्ता में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर पालिका की प्राथमिकता है इसलिए सभी विकास कार्य मानकों के अनुरूप संपादित किए जाएं।
भ्रमण के दौरान पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जब्बार खान पार्षद प्रतिनिधि ध्रुव यादव उपयंत्री अजय दीक्षित जल प्रदाय सहायक अनिल श्रीवास्तव सहित वार्डवासी उपस्थित रहे। स्थानीय नागरिकों ने भी क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों पर संतोष व्यक्त करते हुए निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराने की मांग रखी।
नगर पालिका प्रशासन द्वारा बताया गया कि क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से नाली निर्माण कार्य कराया जा रहा है जिससे बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या से राहत मिल सकेगी।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

