प्रदीप गुप्ता/नर्मदापुरम/प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमलनाथ के नेतृत्व में नर्मदापुरम जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र फौजदार राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान श्री फौजदार ने राहुल गांधी से मिले। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में इस बार कांग्रेस की ही सरकार बनेगी। हम बदलाव लाकर रहेंगे। इस पर राहुल गांधी ने भी पूर्ण आश्वासन देते हुए कहा कि हमारा पहला मुद्दा भ्रष्टाचार मिटाना रहेगा। साथ ही हर गरीब तबके साथ हैं। जनता भाजपा की नीतिरीति से परेशान है। इस बार हम बदलाव लाकर रहेंगे। श्री फौजदार ने भी जिले की रणनीतियों के बारे में राहुल गांधी को अवगत कराया। साथ ही हर कदम पर साथ खड़े रहने का पूर्ण आश्वासन दिया।

