प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/ पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरन सिंह के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह तथा SDOP नर्मदापुरम पराग सैनी के निर्देशन में कोतवाली पुलिस के द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुये प्रवीन कुमार उर्फ सुरेन्द्र कुमार सनकत पिता कैलाश कुमार सनकत उम्र 28 साल निवासी BTI रोड बालागंज को भारी मात्रा में अवैध देशी एवं विदेशी शराब का परिवहन करते हुए आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है।आज दिनांक 27/11/22 को कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि मारुती सुजुकी कार क्रमांक एमपी 20 सीए 1770 में एक व्यक्ति भारी मात्रा में अवैध शराब का परिवहन कर रहा है। मुखबिर की सूचना के आधार पर पुराना बस स्टैंड नर्मदापुरम पर कोतवाली पुलिस के द्वारा प्रवीन उर्फ सुरेन्द्र कुमार सनकत पिता कैलाश सनकत उम्र 28 साल निवासी BTI रोड बालागंज नर्मदापुरम को मय कार क्रमांक एमपी 20 सीए 1770 के पकड़ा एवं कार की तलाशी लेने पर उक्त कार में भारी मात्रा में 56 लीटर देशी विदेशी शराब रखी हुई पायी गयी। कोतवाली पुलिस के द्वारा उक्त आरोपी से उक्त 56 लीटर अवैध शराब एवं शराब के परिवहन में उपयोग की जा रही, उक्त कार क्रमांक एमपी 20 सीए 1770 को जप्त कर आरोपी प्रवीन उर्फ सुरेन्द्र सनकत को गिरफ्तार कर आरोपी के विरुद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी है। उक्त आरोपी प्रवीन उर्फ़ सुरेन्द्र सनकत के विरुद्ध पूर्व से ही थाना कोतवाली नर्मदापुरम एवं थाना माखननगर में हत्या का प्रयास, बलवा, दुष्कर्म, मारपीट, जान से मारने की धमकी देने एवं आबकारी एक्ट के तहत विभिन्न मामले दर्ज है। उक्त आरोपी के विरुद्ध जिला बदर की भी कार्यवाही पूर्व में की जा चुकी है। कोतवाली पुलिस के द्वारा उक्त आरोपी प्रवीन उर्फ सुरेन्द्र कुमार सनकत को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। कार्यवाही में मुख्य भूमिका थाना प्रभारी कोतवाली विक्रम रजक के साथ उनि नरेंद्र लिल्होरे, प्रधान आरक्षक योगेश प्रधान आरक्षक विशाल, आरक्षक संदीप, आरक्षक राजकुमार, आरक्षक शैलेन्द्र की मुख्य भूमिका रही है।

