प्रदीप गुप्ता/नर्मदापुरम/नगर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अजय सैनी अपने साथियों सहित जिलाध्यक्ष कांग्रेस विचार विभाग भूपेश थापक, सचिन जैन, विक्की मोरे, माधु दुबे के साथ बलवाड़ा से राहुल गांधी की यात्रा में शामिल हुए, यात्रा के दौरान राहुल गांधी , राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष मालिका अर्जुन खड़गे एवं प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी जय प्रकाश अग्रवाल से मुलाकात कर नर्मदापुरम की विषय मे चर्चा हुई। भारत जोड़ों यात्रा में शामिल हो रहे , स्थानीय लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा है। जगह जगह लोग जन समूह में आम जनता शामिल हो रही है, यात्रा के दरम्यान प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं नर्मदांचल के नेता सुरेश पचौरी , राजसभा सांसद विवेक तनखा , पूर्व सांसद रामेश्वर नीखरा , अरुण यादव , युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवासन , जयराम रमेश , कन्हैया कुमार से रूबरू हुए यात्रा के दौरान प्रदेश की जनता का उत्साह देखते ही बनता है। जहाँ जहाँ से राहुल गांधी जी यात्रा निकल रही है जनता पलके बिछा कर उनका स्वागत कर रहे और राहुल गांधी संकल्प को शिरोधार्य करते नज़र आ रहे है।

