
बबलू निरापुरे आमला
आमला रेलवे इंस्टिट्यूट एवं आमला नगरपालिका के तत्वधान में आयोजित जिला स्तरीय क्रिकेट टेनिस बॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ 
जिसमें प्रथम मैच में मुख्य अतिथि तौर पर एडीइएन अभिषेक गुप्ता और नगर पालिका अध्यक्ष नितिन गाडरे, उपाध्यक्ष किशोर माथनकर मौजूद थे.
आरपीएफ इंस्पेक्टर राजेश बनकर,वेलफेयर इंस्पेक्टर ए. आर धोटे मौजूद थे.खिलाड़ियों को उद्बोधित करते हुए श्री गुप्ता द्वारा रेलवे स्टेडियम के जीर्णोद्धार व बैठक के लिए एक और शेड तथा बैठक वाली जगह पर पुनः नवनिर्मित शेड बनाया जाएगा ख़िलाडयो के लिए स्टेडियम में जो भी सम्भव हो सके वो कार्य कराया जाएगा।

पहले मैच में गाजी इलेवन और नवदुर्गा स्पोर्ट्स के बीच खेला गया जिसमें गाजी ने मैच जीता ,दूसरा मैच शारदा स्पोर्ट्स और साधु क्लब के बीच खेला गया जिसमें शारदा इलेवन जीती।अंत मे गाजी इलेवन और शारदा क्लब के रोमांचक मैच में शारदा क्लब ने जीत दर्ज की।स्टेडियम में भारी संख्या में दर्शक मौजूद थे।सतीश मीना ने बताया कि आने वाले दिनों में बाहरी टीमें भी इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेगा।
