प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/ भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष माधवदास अग्रवाल के आव्हान पर नर्मदापुरम जिले के कार्यकर्ताओं ने रविवार को अपने अपने बूथ केन्द्रों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 95 वें संस्करण ‘‘मन की बात’’ को आमजन के साथ सुना। कार्यक्रम के जिला प्रभारी प्रशांत दीक्षित ने बताया कि देश को संबोधित करते हुए कहा कि नरेन्द्र मोदी ने जी-20 की अध्यक्षता हमारे लिए एक बड़ा मौका बनकर आई है। हमें इस मौके का पूरा उपयोग करते हुए विश्व कल्याण पर ध्यान केंद्रित करना है। जी-20 की दुनिया की जनसंख्या में दो-तिहाई वैश्विक व्यापार में तीन-चौथाई और वर्ल्ड जीडीपी में में 85 प्रतिशत भागीदारी है। उन्होंने कहा कि हाल ही में स्वदेशी स्पेस स्टार्टअप के विक्रम. एस रॉकेट ने जैसे ही ऐतिहासिक उड़ान भरी हर भारतीय का सिर गर्व से ऊंचा हो गया। यह भारत में प्राइवेट स्पेस सेक्टर के लिए एक युग के उदय का प्रतीक है। ये देश में आत्मविश्वास से भरे एक नए युग का आरंभ है। आप कल्पना कर सकते हैं जो बच्चे कभी हाथ से कागज का हवाई जहाज बनाकर उड़ाया करते थे उन्हें अब भारत में ही हवाई जहाज बनाने का मौका मिल रहा है।
*कला व संगीत से हमारा लगाव मानवता की असल पहचान*
मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने कहा कि कला. संगीत और साहित्य से हमारा लगाव ही मानवता की असली पहचान है। हम भारतीय हर चीज में संगीत तलाश ही लेते हैं। चाहे वह नदी की कलकल होए, बारिश की बूंदें होंए पक्षियों का कलरव हो या फिर हवा का गूंजता स्वर हमारी सभ्यता में संगीत हर तरफ समाया हुआ है। हमारी सभ्यता में संगीत हर तरफ समाया हुआ है। संगीत हमारे समाज को भी जोड़ता है। संगीत की हमारी विधाओं ने न केवल हमारी संस्कृति को समृद्ध किया है। बल्कि दुनिया भर के संगीत पर अपनी अमिट छाप भी छोड़ी है। भारतीय संगीत की ख्याति विश्व के कोने कोने में फैल चुकी है।

