टीकमगढ़ । 27 जून 2026 शनिवार को कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय के निर्देशानुसार मुख्य नगर पालिका अधिकारी ओमपाल सिंह भदौरिया ने वार्ड नं. 18 में निर्माणाधीन अंडर ग्राउंड ड्रेनेज सिस्टम का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान सीएमओ भदौरिया ने कार्य की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया और ठेकेदार को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि यूजीडी सिस्टम शहर की जल निकासी व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण है, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
भ्रमण के दौरान स्वच्छता प्रभारी एवं पार्षद अजय यादव तथा उपयंत्री दीपक विश्वकर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। अधिकारियों ने निर्माण स्थल पर कार्यरत श्रमिकों से भी चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
नाला-नाली सफाई अभियान भी जारी
इसी क्रम में नगर पालिका द्वारा चलाए जा रहे नाला-नाली सफाई अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को शहर के विभिन्न वार्डों में सफाई कार्य कराया गया।
वार्ड 27 चित्रांश कॉलोनी: लगभग 200 मीटर नाली की सफाई की गई।
वार्ड 02 पुरानी टेहरी टावर लाइन: लगभग 300 मीटर नाली की सफाई कराई गई।
वार्ड 11 मोटे का मुहल्ला: लगभग 200 मीटर नाली की सफाई की गई।
इसके अतिरिक्त अन्य वार्डों की नालियों की भी सफाई कराकर निकले कचरे को तत्काल हटवाया गया। सीएमओ भदौरिया ने बताया कि मानसून पूर्व सभी नालियों की सफाई का कार्य प्राथमिकता से कराया जा रहा है ताकि जलभराव की समस्या न हो।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

