प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/ (इटारसी) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात लाईव रेडियो कार्यक्रम को नगर मण्डल के वार्ड-12 के बूथ क्रमांक-180 पर बूथ अध्यक्ष व शक्ति केंद्र-01 आईटी सेल प्रभारी एवं भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा नगर मंडल महामंत्री मयूर मालवीय के घर पर बूथ में निवासरत पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ता सदस्यों ने सुना। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा वरिष्ठ नेता के.पी. मेहरा, भाजपा नगर मंडल इटारसी के मीडिया प्रभारी एवं मन की बात कार्यक्रम के वार्ड-12 के प्रभारी नरेंद्र राजपूत, भाजपा महिला मोर्चा नगर मंडल महामंत्री श्रीमती हेमलता कदम, भाजपा महिला मोर्चा नगर सह-कार्यालय मंत्री श्रीमती मालती मोहरे, भाजपा महिला मोर्चा नगर कार्य कारिणी सदस्य श्रीमती भावना सोनेरिया, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष राहुल पटेल, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष आनंद उटवार, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा नगर उपाध्यक्ष आतिश कुमार सेन, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा नगर मंडल महामंत्री मयूर मालवीय, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा नगर मंडल मंत्री गौरव जायसवाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।

