प्रदीप गुप्ता/(नर्मदापुरम) पिपरिया के डा. विनोद कुमार भार्गव को डॉ. बीआर अंबेडकर सामाजिक विज्ञान विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी की उपाधि प्रदान की गई। कार्यक्रम में प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव, धर्म एवं संस्कृति मंत्री सुश्री उषा ठाकुर एवं लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलाधिपति की गरिमामय उपस्थिति में महामहिम राज्यपाल मंगूभाई पटेल एवं विश्वविद्यालय के कुलपति द्वारा डा. भार्गव को डा. ऑफ फिलॉसफी की उपाधि प्रदान की गई। उल्लेखनीय है कि उक्त विश्वविद्यालय भारतवर्ष का एकमात्र सामाजिक विज्ञान का विश्वविद्यालय है तथा डॉ भार्गव शिक्षा क्षेत्र में उपाधि प्राप्त करने वाले इसके प्रथम शोधार्थी है। आपने अपना शोध कार्य विश्वविद्यालय की तत्कालीन कुलपति प्रोफेसर आशा शुक्ला के निर्देशन में पूर्ण किया है, आप पिपरिया के जाने-माने लेखक पं. रमेश प्रसाद भार्गव के सुपुत्र एवं स्व. पं. कामता प्रसाद भार्गव भट्टी वालों के नाती हैं। डा. भार्गव विभिन्न क्षेत्रों से अनेक लोगों ने अपनी बधाई प्रेषित की है। डा. भार्गव अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता गुरुजनों एवं अपने पूर्व प्राचार्य स्व. आरके तिवारी को देते हैं।

