प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/(माखन नगर) राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में आनंद विहार मॉडल हाई सेकेंडरी स्कूल माखन नगर के विद्यार्थियों सोमिल मौर्य ओम धुर्वे एवं प्रतिभा चौधरी का चयन राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में हुआ है। सभी विद्यार्थी ग्वालियर में होने वाली प्रतियोगिता में नर्मदापुरम संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगे। इसी तरह से विद्यार्थी अतुल का राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में चयन हुआ है। विद्यार्थियों के चयन पर शाला परिवार द्वारा शाला के खेल शिक्षक पंकज महतो एवं गजेंद्र यादव एवं विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी गई।

